Home उत्तराखंड उत्तराखंड : किसान महापंचायत को लेकर किसानों ने की बैठक, जानिए क्या बनाई रणनीति?
उत्तराखंड

उत्तराखंड : किसान महापंचायत को लेकर किसानों ने की बैठक, जानिए क्या बनाई रणनीति?

Share
Share

दिनेशपुर। उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 3 महीने से गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, जिस केंद्र सरकार राजी नहीं हो रही है।

ऐसे में अब किसानों ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए देश में विभिन्न जगहों पर किसान महापंचायत करना शुरू कर दिया है। आगामी एक मार्च को रुद्रपुर गांधी पार्क में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत शिरकत करेंगे। राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान महापंचायत में केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग  करेंगे। दिनेशपुर के गुरुद्वारे में सैकड़ों किसानों ने आज एक बैठक कर रुद्रपुर  में एक मार्च को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए  रणनीति तैयार की।

बैठक में किसान नेता कहा कि आने वाले 1 मार्च को रुद्रपुर में एक किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमें हमारे किसान नेता राकेश टिकट के साथ-साथ अन्य किसान नेता शिरकत करेंगे, जिस को सफल बनाने के लिए दिनेशपुर गुरुद्वारा में बैठक की गई।

रिपोर्ट- डीके सरकार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...