Home Breaking News Top News Weather Updates: अभी तो सर्दी बाकी है… चार डिग्री और नीचे जायेगा तापमान
Top Newsराष्ट्रीय न्यूजलाइफस्टाइल

Weather Updates: अभी तो सर्दी बाकी है… चार डिग्री और नीचे जायेगा तापमान

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली-NCR में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 300 मीटर तक पहुंच गई। पश्चिमी विक्षोभ ने सर्दी से दिल्ली-एनसीआर वालों को थोड़ी राहत प्रदान की है। मौसम की अधिक जानकारी देते हुए आइएमडी के अधिकारी ने बताया कि धीमी हवाओं के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और हल्के बादल छाए हुए हैं।

हालांकि, अभी दिल्ली में ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार तक न्यूनतम तापमान फिर से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने वाला वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान चार डिग्री तक और नीचे आने की संभावना है।

यूपी और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर की संभावना

वहीं, अगले दो-तीन दिनों के दौरान बिहार, उत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में भी घना कोहरा छाया रह सकता है। अगले दो-तीन दिनों और आने वाले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के कुछ हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती है। 24 से 27 जनवरी के दौरान उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, और यूपी के कई हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Pillow Habits बताती हैं पार्टनर कैसा है? सोने का Style जो रिश्ते खोल दे!

Pillow Habits रिश्ते के बारे में बताती हैं! हगिंग (अफेक्शन), एक तकिया...

न्यूट्रिशन Magic:4 Foods से बाल झड़ना बंद, ग्रोथ डबल!

स्वस्थ बालों के लिए 4 Foods: अंडे (प्रोटीन), पालक (आयरन), नट्स (ओमेगा-3),...

सूखे होंठ-फटे एड़ियां?Ghee के 5 कमाल के उपाय तुरंत आजमाएं!

गाय का Ghee त्वचा के लिए 5 तरीके: होंठ, हाथ-पैर, चेहरा, अंडर-आई।...

10 Classic Gujarati Sweets जो हर स्वीट लवर को जरूर Try करनी चाहिए!

10 Classic Gujarati Sweets: बासुंदी, घारी, मोहनथाल। पौष्टिकता, रेसिपी, फेस्टिवल कनेक्शन, कैलोरी।...