Home पश्चिम बंगाल अमित शाह का बंगाल दौरा रद्द होने पर TMC के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली लेकर पहुंची बीजेपी
पश्चिम बंगाल

अमित शाह का बंगाल दौरा रद्द होने पर TMC के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली लेकर पहुंची बीजेपी

Share
Share

नई दिल्ली। बीजेपी ने शनिवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली भेज दिया है।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल यात्रा रद्द होने के बाद  बीजेपी ने टीएमसी के बागी नेताओं को दिल्ली भेजने का यह फैसला लिया है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को इजरायली दूतावास के पास हुए आईईडी ब्लॉस्ट के बाद अमित शाह ने अपना पश्चिम बंगाल का दौरा रद्द कर दिया। शनिवार दोपहर 4 बजकर 10 मिनट पर कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वालों में बंगाल के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी भी शामिल थे।

इसके अलावा हावड़ा के डोमजूर विधानसभा सीट से विधायक राजीब बनर्जी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। साथ में हावड़ा के बल्ली से विधायक वैशाली डालमिया, जिन्हें हाल ही में टीएमसी ने पार्टी से बाहर कर दिया था।  हुगली  जिले के उत्तरपारा से विधायक प्रबीण घोषाल, हावड़ा शहर के पूर्व मेयर राथिन चक्रवर्ती,  राणाघाट से पूर्व विधायक पार्थ सारथी चटर्जी और अभिनेता रुद्रनील   घोष शामिल हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यूनियन बजट 2026 पर ममता का तीखा हमला: “बंगाल को एक पैसा भी नहीं, झूठ का पुलिंदा!”

ममता बनर्जी ने यूनियन बजट 2026-27 को ‘दिशाहीन, दृष्टिहीन, एंटी-पीपल’ बताया। बंगाल...

मोमो फैक्टरी में किसका पैसा? अमित शाह ने ममता पर हमला बोला कोलकाता आग के बाद

कोलकाता आनंदापुर वेयरहाउस आग: 25 मौतें, 20+ लापता। वाह! मोमो गोदाम प्रभावित,...

मां असुरक्षित, माटी घुसपैठिए, मानुष सिंडिकेट का शिकार: अमित शाह ने ममता को कैसे घेरा?

नॉर्थ 24 परगना BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह ने ममता बनर्जी...