Home पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल : ‘गोली मारो’ का नारा लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अफसर ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल : ‘गोली मारो’ का नारा लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अफसर ने दिया इस्तीफा

Share
Share

पश्चिम बंगाल। ‘गोली मारो’ का नारा लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अफसर हुमायूं कबीर ने इस्तीफा दे दिया है। कबीर का कहना है कि उन्‍होंने निजी कारणों से इस्‍तीफा दिया है। हुमायूं कबीर कोलकाता के पास चंदन नगर के पुलिस कमिश्‍नर हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 21 जनवरी को भाजपा की रैली के दौरान जब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने “गोली मारो” का नारा लगाया था,  तब आईपीएस अधिकारी  हुमायूं कबीर ने उन्हें हिंसा भड़काने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा की इस रैली की अगुवाई सुवेंदु अधिकारी और हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी कर रहे थे।

इस गिरफ्तारी पर सवाल उठे थे, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में एक दिन पहले ही इसी तरह की नारेबाजी की थी और उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। बीजेपी ने इस मामले में पक्षपात की शिकायत की थी।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यूनियन बजट 2026 पर ममता का तीखा हमला: “बंगाल को एक पैसा भी नहीं, झूठ का पुलिंदा!”

ममता बनर्जी ने यूनियन बजट 2026-27 को ‘दिशाहीन, दृष्टिहीन, एंटी-पीपल’ बताया। बंगाल...

मोमो फैक्टरी में किसका पैसा? अमित शाह ने ममता पर हमला बोला कोलकाता आग के बाद

कोलकाता आनंदापुर वेयरहाउस आग: 25 मौतें, 20+ लापता। वाह! मोमो गोदाम प्रभावित,...

मां असुरक्षित, माटी घुसपैठिए, मानुष सिंडिकेट का शिकार: अमित शाह ने ममता को कैसे घेरा?

नॉर्थ 24 परगना BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह ने ममता बनर्जी...