Home Breaking News Top News राहुल गांधी को अपना पति बनाने दिल्ली के लिए रवाना हुई ये महिला, एयरपोर्ट से पुलिस ने किया वापस
Top Newsमध्य प्रदेश

राहुल गांधी को अपना पति बनाने दिल्ली के लिए रवाना हुई ये महिला, एयरपोर्ट से पुलिस ने किया वापस

Share
Share

इंदौर। सोमवार राय यानी 25 जनवरी को मध्यप्रदेश में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर एक अजीबो-गरीब तमाशा देखने को मिला। सोमवार रात एयरपोर्ट पर एक महिला ने ये कहकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया कि वह दिल्ली इसलिए जा रही है क्योंकि उसे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से शादी करनी है। बढ़ते हंगामे को देख मौके से पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर महिला को एयरपोर्ट से दूर ले गई।

दरअसल, एक महिला अपने साथ 4-5 बैग के साथ एयरपोर्ट पहुँची और टिकट के ही मेन गेट से अंदर जाने की जिद करने लगी। महिला का दावा था कि वह जल्द ही कॉन्ग्रेस नेता राहुल की पत्नी बनने वाली हैं और ये कहते हुए सुरक्षाकर्मियों से अंदर जाने की जिद करने लगी कि शादी के बाद वो उसे सैल्यूट करेंगे। महिला ने कहा कि राहुल गाँधी उससे मिलने नहीं आते, इसलिए अब वो शादी करने दिल्ली जा रही है।

बहुत देर तक चले ड्रामे के बात सुरक्षाकर्मियों ने इस महिला के परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वो परदेशीपुरा क्षेत्र की निवासी है। उसके परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है और इससे पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुकी है। परिजनों ने बताया कि वह महिला आए दिन बिना बताए इसी तरह घर से निकल जाती है। हंगामे के बाद पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

5 मौतें, 210 भर्ती: इंदौर में ज़हरीले पानी पर कांग्रेस का हमला, CM यादव ने 2 अफसर सस्पेंड किए

इंदौर भगीरथपुरा में दूषित पानी से 5 मौतें, 210 भर्ती। कांग्रेस नेता...