Home Breaking News बेतवा नदी में डूबने से महिला की मौत, दो घंटे रेस्क्यू के बाद मिला शव
Breaking News

बेतवा नदी में डूबने से महिला की मौत, दो घंटे रेस्क्यू के बाद मिला शव

Share
Share

Madhya Pradesh : निवाड़ी जिले में ओरछा के बेतवा नदी कंचना घाट पर नहाने आई महिला का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गई। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू के बाद महिला का शव बरामद किया गया। महिला तीन बच्चों के साथ सास-जेठ के साथ झांसी के मेरी से रामराजा मंदिर दर्शन करने आई थी।बताया गया कि महिला 4: 30 बजे डूबी थी।

 

6:30 बजे महिला का शव निकाला जा सका है।मृतक का नाम गंगा अहिरवार (30) निवासी मेरी जिला झांसी है। गंगा अपने तीन बच्चों, सास और जेठ के साथ बेतवा नदी के कंचना घाट पर नहाने आई थी। इसी दौरान वह नहाते वक्त घाट से फिसलने से वह डूब गई।मौके पर मौजूद परिजनों ने ओरछा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को टीम को सूचना दी।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गंगा अहिरवार के शव को पानी से बाहर निकाला गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हरजिंदर सिंह हत्याकांड : किशन गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश...

Mumbai: कंधार विमान अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को नहीं मिला घोषित इनाम

कंधार विमान IC814 अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को...

Jaunpur: सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Jaunpur: पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम...