Home Top News घरेलू विवाद में महिला ने दी जान, ससुराल वालों की पिटाई के डर से पति ने भी की आत्महत्या
Top Newsउत्तर प्रदेश

घरेलू विवाद में महिला ने दी जान, ससुराल वालों की पिटाई के डर से पति ने भी की आत्महत्या

Share
Share

लखीमपुर खीरी। जिले के गोला कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव में महिला का शव फंदे पर झूलता पाया गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया। आरोप है कि महिला के पति की पिटाई कर दी। मंगलवार को उसके पति का शव भी गांव के बाहर लटकता पाया गया। दोनों पक्ष हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि मामला खुदकुशी का है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली निवासी शिवदास के बेटे कुंवर सिंह का विवाह दो साल पहले ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव धनमुनियापुर निवासी बीना के साथ हुआ था। कुछ दिन सब कुछ ठीक चला। अभी कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन रहने लगी।

बात मारपीट तक पहुंच जाती थी। गांव वाले बताते हैं कि सोमवार शाम को भी कुंवर सिंह और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। उसके बाद उसकी पत्नी घर में ही फंदे पर झूलती मिली। बीनू की मौत की खबर उसके मायके बालों को दी गई।

मायके वाले बिझौली पहुंचे और पुत्री की मौत से आपा खो बैठे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कुंवर सिंह से मारपीट की और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमे की बात कही। इसके बाद कुंवर सिंह घर से भाग गया। उसका शव मंगलवार को गांव के पूरब एक पेड़ से लटका पाया गया। कुंवर सिंह के परिजनों का आरोप है कि उसे मारकर लटका दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेजा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...