Home Breaking News दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन अन्य घायल
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन अन्य घायल

Share
Share

सिद्धार्थनगर।  जिले के जोगिया थानाक्षेत्र के तनेजवा बंधे के पास दो बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 3 युवक गंभीर घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि बृहस्पतिवार दोपहर एक बाइक पर तीन लोग  मरवाटिया गांव से बांसी की ओर आ रहे थे। वहीं, एक युवक बाइक से बांसी की तरफ से आ रहा था। दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। रफ्तार तेज होने के कारण दोनें बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईंष बाइकों की इस भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गआ और अन्य तीन युवक घायल हो गए।

हादसे को देख आसपास मौजूद ग्रामीणों आनन फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक युवक की हालत ज्यादा गंभीर होने की कारण उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्ट – रवीन्द्र कुमार कश्यप

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यूपी एक्साइज पॉलिसी से निवेशकों का जोर, 2025 में नए डिस्टिलरी प्लांट्स का बूम!

योगी सरकार की एक्साइज पॉलिसी 2025 से यूपी में बड़े निवेश: नए...

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: बायोमेट्रिक सर्विलांस से घुसपैठियों का आधार-राशन बंद!

यूपी सरकार घुसपैठियों को आधार, राशन, आवास योजनाओं से रोकेगी। बायोमेट्रिक सर्विलांस,...

UP में SIR पर युद्ध मोड: योगी बोले – हर बूथ पर 10 वर्कर, कोई वोटर न छूटे!

योगी आदित्यनाथ ने BJP वर्कर्स को SIR पर फुल फोकस का आदेश...