Home जुर्म चाकू गोदकर युवक को मार डाला, पुलिस जांच में जुटी  
जुर्मदिल्ली

चाकू गोदकर युवक को मार डाला, पुलिस जांच में जुटी  

Share
Share

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बाहरी उत्तरी दिल्ली के एनआईए थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात अज्ञात हमलावरों ने चाकू गोद कर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मामला बाहरी उत्तरी दिल्ली के एनआईए थाना इलाके का है, जहां बीती रात काम कर कर लौट रहे युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर युवक की जान ले ली। जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया है उससे डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर दिल्ली पुलिस का बूथ भी है।

मृतक युवक की पहचान जनक निवासी होलंबी कलां मेट्रो विहार के रूप में हुई। मृतक दो बच्चों का पिता था। जनक की मौत की बाद से परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। जनक एलईडी टीवी बनाने का काम करता था।

रिपोर्ट- जसवंत गोयल

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दो बाईक सवार चार अपराधियों ने कोल फैक्ट्री मालकिन पर किया जानलेवा हमला।

बोकारो । पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत पिलपिलो जंगल में दो बाईक सवार...

दिल्ली का AQI फिर ‘बहुत खराब’: बारिश-तूफान से मिलेगी राहत या धोखा? जानिए सच्चाई

दिल्ली का AQI 313 पर ‘बहुत खराब’, जहांगीरपुरी 385 सबसे गंदा। शुक्रवार...

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: तीन सड़क प्रोजेक्ट्स से जाम मुक्ति, जलभराव खत्म करने का वादा

दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक जाम कम करने को 3 सड़क प्रोजेक्ट्स को...