Home Breaking News हेमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई शपथ
Breaking Newsअसम

हेमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई शपथ

Share
Share

नई दिल्ली। असम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने  आज यानी सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इससे पहले रविवार को उन्हें कई दौर की बैठकों के बाद विधायक दल का नेता चुना गया था।

इसी के साथ हेमंत बिस्वा सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। हेमंत के अलावा आज उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली है। सरमा के साथ 13 कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद की शपथ ग्रहण की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम का मुख्यमंत्री बनने पर हेमंत बिस्वा सरमा को ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह टीम असम की विकास यात्रा को गति देगी और लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हरजिंदर सिंह हत्याकांड : किशन गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश...

Mumbai: कंधार विमान अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को नहीं मिला घोषित इनाम

कंधार विमान IC814 अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को...

Jaunpur: सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Jaunpur: पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम...

कांग्रेस पार्टी के  पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओँ ने मृतक के घर पहुंच कर व्यक्त की शोक संवेदना  

जौनपुर: बदलापुर तहसील क्षेत्र के पूरा गंभीरशाहपुर(सुलेमपुर) गांव में  धारदार हथियार से...