Home झारखण्ड उपायुक्त ने मेयर व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।
झारखण्डराजनीतिराज्य

उपायुक्त ने मेयर व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

Share
The Deputy Commissioner administered the oath to the Mayor and Ward Councillors.
Share

मेयर ने नवनिर्वाचित उप महापौर अरुण कुमार चौहान को दिलाई शपथ।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह एवं सभी 55 वार्ड पार्षदों को समाहरणालय स्थित सभागार में शपथ दिलाई।

सर्वप्रथम उपायुक्त ने धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद धनबाद नगर निगम के उप महापौर के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की गई। तत्पश्चात विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई। जबकि दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की गई। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर के लिए मतदान किया गया। मतगणना के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई।

जिसमें अरुण कुमार चौहान विजय घोषित किए गए। नगर निगम चुनाव में महापौर के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने नवनिर्वाचित उप महापौर को प्रमाण पत्र सौंपा। अरुण कुमार चौहान को 50 वोट प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर मेनका सिंह को 5 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह ने उप महापौर को शपथ दिलाई।

इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो, विशाल कुमार पांडेय, संजय झा, राम विलास राम, रूपेश मिश्रा, सुशील सिन्हा, आनंद पटेल, प्रशांत झा, विजय कुमार, मनीष कुमार, संतोष कुमार, अंशु देव, उमेश प्रमाणिक, नाविक कुमार के साथ सभी 55 वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिवंगत अनुसेवक स्व० चन्दा देवी की स्मृति में समाहारणालय में शोक सभा का आयोजन।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की उपस्थिति में समाहारणालय...

बीबीएमकेयू के प्रशिक्षुओं से उपायुक्त ने साझा किए अपने अनुभव।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय...

आज दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...