Home झारखण्ड मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना एवं कृषि यंत्र वितरण योजना को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना एवं कृषि यंत्र वितरण योजना को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

Share
Share

22 बड़े ट्रैक्टर, 11 छोटे ट्रैक्टर, 150 पंप सेट समेत अन्य वितरण प्रस्तावों पर समिति द्वारा किया गया अनुमोदन

धनबाद । राज्य योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कृषकों, महिला एवं सहायता समूहों एवं अन्य को अनुदान पर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना एवं कृषि यंत्रों का वितरण योजना अंतर्गत पंप सेट मिनी ट्रैक्टर के कार्यान्वयन हेतु प्राप्त आवेदनों की सूची के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कृषकों, महिला एवं सहायता समूहों एवं अन्य को अनुदान पर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना अंतर्गत कुल 22 बड़े ट्रैक्टर एवं 11 छोटे ट्रैक्टर का अनुमोदन उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति द्वारा किया गया। वहीं कृषि यंत्र अंतर्गत 150 पंप सेट, सोलर पंप सेट, पावर टीलर समेत अन्य यंत्रो पर चर्चा करते हुए योग्य लाभुकों के प्रस्ताव को अनुमोदन की स्वीकृति प्रदान की गई।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना में लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को अनुदान पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही डीपीएम जेएसएलपीएस को विभिन्न महिला समूहों के बीच मोबिलाइजेशन कर आवेदन जनरेट कर योजना का लाभ पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लक्ष्य के अनुरूप एक भी योग्य लाभुक छूटे ना इसका ध्यान रखें।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम मैनेजर जेएसएलपीएस, जिला उद्यान पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles