Home झारखण्ड वित्तीय समावेशन विशेष अभियान अंतर्गत जन-कल्याण शिविर का हुआ आयोजन
झारखण्डराज्य

वित्तीय समावेशन विशेष अभियान अंतर्गत जन-कल्याण शिविर का हुआ आयोजन

Share
Share

धनबाद । धनबाद जिले में बुधवार को वित्तीय समावेशन विशेष अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जन-कल्याण शिविरों का आयोजन जिले के चयनित पंचायतों में सफलतापूर्वक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बैंकिंग, बीमा, पेंशन, डिजिटल लेनदेन, और सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी देना एवं पात्र लाभार्थियों को इन सेवाओं से जोड़ना रहा। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिन्होंने मौके पर ही कई सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविरों का आयोजन पंचायत – सुसुनलिया, आमटाल, कुलबेरा, तथा रंगामाटी पंचायतों में किया गया, जहां बैंक ऑफ इंडिया (नोडल बैंक) के विभिन्न शाखा प्रबंधकों, बीसी प्रतिनिधियों, संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, एवं सक्रिय CFL टीम (बबलू कुमार रावानी,राकेश रोशन गुप्ता ,समीर कुमार प्रामाणिक ,प्रसिद्धा कुमार मंडल) की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर ग्रामीणों को जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा, और डिजिटल लेन-देन से जुड़ी जानकारी प्रदान की कई और लाभार्थियों का पंजीकरण एवं खाता खोलने की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई।

इस अभियान की मॉनिटरिंग जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM) अमित कुमार एवं CFL जिला प्रभारी अमन दीप गुप्ता द्वारा की गई। उन्होंने शिविर स्थलों का दौरा कर समग्र व्यवस्था की समीक्षा की और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। जिला प्रशासन, बैंकिंग प्रतिनिधियों एवं CFL टीम के समन्वित प्रयास से आज का दिन धनबाद जिले के वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है – हर व्यक्ति तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन सेवाएं पहुँचाना।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles