Home मध्य प्रदेश पुलिस ने बागेश्वर धाम के होटलों और होमस्टे का किया निरीक्षण
मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने बागेश्वर धाम के होटलों और होमस्टे का किया निरीक्षण

Share
Share

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिला के एसडीओपी खजुराहो और बमीठा पुलिस ने बागेश्वर धाम के होटलों और होमस्टे का निरीक्षण किया।
प्रबंधकों को कर्मचारियों के रजिस्टर का रखरखाव और सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।
श्री कृष्णा, गुरुकृपा, सात्विक, और इंसिग्निया होटलों की जाँच की गई।
कर्मचारियों का सत्यापन न होने पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए और प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या की जानकारी चौकी में जमा करने को कहा गया।
सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने और बेहतर दृश्यता के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाने पर जोर दिया गया।
होटल संचालकों को श्रद्धालुओं की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने और पुलिस चौकी को सूचित करने का निर्देश दिया गया। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
निरीक्षण के दौरान, SDOP खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल, थाना प्रभारी बमीठा आशुतोष श्रोत्रिय, धाम समिति सदस्य नीशु नायक और SI सिद्धार्थ शर्मा, चौकी बागेश्वर धाम पुलिस उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...