Home उत्तर प्रदेश BKSD ग्लोबल स्कूल वार्षिकोत्सव मनाया गया।
उत्तर प्रदेश

BKSD ग्लोबल स्कूल वार्षिकोत्सव मनाया गया।

Share
Share

कानपुर देहात । पुखरायां स्थित BKSD ग्लोबल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।आयोजित समारोह में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शामिल हुए।उनके साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और चेयरमैन प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर भी कार्यक्रम में मौजूद रहें।वार्षिकोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ स्कूल के डायरेक्टर डॉ. दीपक सचान और रवि सचान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके बाद स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मंगलमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश किये।बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर मौजूद अतिथियों और अभिभावकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।स्कूल के डायरेक्टर रवि सचान और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कानपुर देहात में शिक्षा के क्षेत्र में BKSD ग्लोबल स्कूल ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं।स्कूल प्रबंधन और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।”
स्कूल के डायरेक्टर डॉ. दीपक सचान ने बताया कि बच्चों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया गया है।कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सहकारिता विभाग की समीक्षा संपन्न, पारदर्शी उर्वरक वितरण और ऋण वसूली में तेजी का आदेश

कानपुर देहात: सहकारिता बैठक में बोले चेयरमैन एसडी परिहार—'अंतिम किसान तक पहुंचे...