Home झारखण्ड झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के वरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के वरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Share
Share

राँची । पद्मश्री मुकुंद नायक की अध्यक्षता में झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन की वरीय सलाहकार समिति की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक संरक्षक मंडली की अगुवाई में की गई। जिसमें पद्मश्री महावीर नायक,पद्मश्री मधु मंसूरी एवं पद्मश्री मुकुंद नायक शामिल हुए ।बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।जिसमें अहम निर्णय नए कार्यकारिणी का गठन रहा।बैठक में नई कार्यकारिणी समिति के तीन पदाधिकारीयों के रूप में राजकुमार नागवंशी वरिष्ठ उद्घोषक (अध्यक्ष), राकेश रमण वरिष्ठ रंगमंच कलाकार सह साहित्यकार (सचिव), देवदास विश्वकर्मा वरिष्ठ अंतराष्ट्रीय लोक कलाकार (कोषाध्यक्ष) एवं चार कार्यकारिणी सदस्यों मनपुरन नायक (मांदर सम्राट) ,डॉ सुशील कुमार अंकन (वरिष्ठ रंगमंच कलाकार सह पूर्व विभागाध्यक्ष जर्नलिज्म रांची विश्वविद्यालय) ,दीपक सिन्हा (निदेशक पाजेब सह वरिष्ठ कलाकार) एवं बंदी उराँव (ईजेडसीसी, सदस्य झारखण्ड प्रतिनिधि) का मनोनयन किया गया। इनके अलावा मुख्य सलाहकार के रूप में नंदलाल नायक (संगीत नाटक अकादमी सदस्य झारखंड प्रतिनिधि) का मनोनयन किया गया।जेसीएए में इस बार वरीय सलाहकार समिति के द्वारा ऐसे वरीय एवं अनुभवी सदस्यों को चुना गया है, जो अपनी कला विधा के साथ प्रशासनिक कार्य में भी अनुभवी हैं एवं संगठन को अपना अधिकतम समय दे सकें।कांके रोड स्थित जेसीएए के अस्थाई कार्यालय में हुई इस विशेष बैठक में वरीय सलाहकार समिति से पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री महावीर नायक, मनपुरन नायक, डॉ० सुशील कुमार अंकन, राकेश रमण, राजकुमार नागवंशी, दीपक सिन्हा, नंदलाल नायक, डॉ जयकांत इंदवार, बंदी उरांव , संस्थापक सदस्य अमित तिर्की एवं जेसीएए के संस्थापक सह संयुक्त सचिव श्रीकांत इन्दवार उपस्थित थे। इस अवसर पर पद्मश्री मुकुन्द नायक ने कहा कि हमारी रंग – बिरंगी लोक संस्कृति में से हमारा बहुत कुछ खोता चला जा रहा है। हमें नए का भी स्वागत करना है,लेकिन नये में से भी माँय माटी और अखरा – गीतिओड़ा की सुगंध आये यह सुनिश्चित करना होगा। जेसीएए की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई और आशीष देते हुए उन्होंने कहा कि अभी संगठन को बहुत काम करना है। जीसीएए सदा से कलाकारों और संस्कृति की रक्षा करता आया है और भविष्य में भी कला और कलाकारों के संरक्षण हेतु सदैव तत्पर रहेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...