Home झारखण्ड मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत लाभुकों के बीच ट्रैक्टरों का वितरण
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत लाभुकों के बीच ट्रैक्टरों का वितरण

Share
Share

धनबाद : मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत शनिवार को समाहरणालय परिसर में लाभुकों के बीच ट्रैक्टर, सोलर पंप सेट एवं पंप सेट का वितरण धनबाद सांसद ढुलू महतो, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर धनबाद, गोविंदपुर, निरसा व टुंडी प्रखंड के 5 कृषक समूह के बीच ट्रैक्टर का वितरण किया गया। वहीं टुंडी प्रखंड के 2 महिला स्वयं सहायता समूह को कृषि यंत्रों का वितरण योजना के तहत सोलर पंप तथा टुंडी, गोविंदपुर, बाघमारा व कलियासोल के 8 लाभुकों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...