Home झारखण्ड बौआ कला उत्तर पंचायत के ग्रामीणों ने रास्ते की घेराबंदी का जताया विरोध
झारखण्डराज्य

बौआ कला उत्तर पंचायत के ग्रामीणों ने रास्ते की घेराबंदी का जताया विरोध

Share
Share

बौआ कला : आठ लेन के नजदीक बौआ कला मौजा अंतर्गत निर्माणाधीन तथाकथित सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर ग्रामीणों ने मुखिया भीम लाल रजक, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक एवं आजसू राजगंज मंडल सचिव देवनारायण महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को सरकारी जमीन व जोरिया का अतिक्रमण करने और ग्रामीण रास्ते की घेराबंदी करने का विरोध जताया।चूंकि,चारों ओर से चारदीवारी का निर्माण किया गया हैं।वहीं प्रवेश द्वार पर गेट भी लगाया गया हैं। जिससे ग्रामीणों के आने जाने का रास्ता सभी तरफ से बंद हैं।चारदीवारी के किनारे से रास्ता हैं,लेकिन जिसमें आवागमन की सुविधा नहीं हैं।बीच में कई ग्रामीणों का निजी खेत व पूजा स्थल भी हैं।जबकि,शौच – स्नान आदि के लिए प्रतिदिन ग्रामीण जोरिया के लिए इससे होकर ही जाते थे।वहीं यह रास्ता ग्रामीणों को आठ लेन सड़क से भी जोड़ता हैं।ग्रामीणों के अनुसार बाउरी टोला, डोम टोला, ऊपर टोला, नीचे टोला आदि के ग्रामीण रास्ते की घेराबंदी से प्रभावित हैं।वहीं जोरिया के पानी का उपयोग ग्रामीणों के प्रतिदिन की जरूरत हैं।
आजसू पार्टी के राजगंज मंडल सचिव देवनारायण महतो ने बताया कि कई प्लॉट हैं, जो ग़ैराबाद हैं।जोरिया की जमीन का भी अतिक्रमण हुआ हैं।वहीं ग्रामीण रास्ते को बाधित करना गलत हैं।इसको लेकर वे संबंधित पदाधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपेंगे।जबकि,इस मामले को लेकर रियल एस्टेट कंपनी के मालिक से वार्ता के लिए बात हुई हैं।वार्ता के लिए शनिवार का समय दिया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि वार्ता सकारात्मक नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन कर अतिक्रमण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...