Home उत्तर प्रदेश प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर लगाई आग।
उत्तर प्रदेशक्राईमजुर्मराज्य

प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर लगाई आग।

Share
Stone pelting on Dalit procession, ruckus over caste based song, many vehicles damaged.
Share

संदिग्ध हालत में जले प्रेमी युवक की मौत, प्रेमिका का चल रहा है उपचार।

अलीगढ़ । ऊपरकोट नगर स्थित तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां प्रेमी-प्रेमिका संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई अवस्था में मिले। घटना में युवक फरमान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी शादीशुदा प्रेमिका गंभीर रूप से झुलसी हुई हैं और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरमान अपनी प्रेमिका के पति के कारखाने में काम करता था। शाम को इफ्तार के बाद घर वाले नमाज पढ़ने चले गए। तभी फरमान घर में घुस आया,उस समय महिला अकेली थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया।जहां डॉक्टरों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं आत्महत्या, हादसा या अन्य किसी साजिश की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...