Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर की कृतिका सिंह बनीं ‘मिस इंडिया’
उत्तर प्रदेशमनोरंजनराज्य

गोरखपुर की कृतिका सिंह बनीं ‘मिस इंडिया’

Share
Share

गोरखपुर : गोरखपुर की प्रतिभाशाली मॉडल कृतिका सिंह ने मिस इंडिया एंड सेलिब्रिटी शो 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस इंडिया’ का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतिष्ठित आयोजन 30 अगस्त 2025 को गार्ग फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ, जिसमें देशभर से कई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मिस इंडिया का ताज पहनने से पहले कृतिका ने 27 जुलाई 2025 को आयोजित “मल्लिका-ए-अवध” सौंदर्य प्रतियोगिता में भी विजय हासिल की थी। इन लगातार सफलताओं ने फैशन जगत में कृतिका की पहचान और मजबूत कर दी है।

कृतिका सिंह ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2022 में मॉडलिंग से की थी। कम समय में ही उन्होंने फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली है। इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करना उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

प्रतियोगिता के दौरान कृतिका ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया और खिताब जीतकर अपने शहर गोरखपुर का नाम रोशन किया।

कृतिका सिंह ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “यह सम्मान मेरी माँ, गुरुजनों और शुभचिंतकों के बिना संभव नहीं था। मेरा लक्ष्य है कि मैं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करूं।”

फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि कृतिका सिंह की यह उपलब्धि गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles