Home धर्म लाल बाग में शिव संघ परिवार संग आशीर्वाद लेती हुईं जॉय गुरूमा करिश्मा शेट्टी
धर्म

लाल बाग में शिव संघ परिवार संग आशीर्वाद लेती हुईं जॉय गुरूमा करिश्मा शेट्टी

Share
Share

मुंबई : मुंबई में शुक्रवार को एक दिव्य और भव्य दृश्य देखने को मिला, जब आध्यात्मिक जगत की जानी-मानी मार्गदर्शक जॉय गुरूमा करिश्मा शेट्टी ने अपने शिव संघ परिवार के साथ लाल बाग के पावन स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर लाल बाग के मुख्य ट्रस्टी मामा ने जॉय गुरूमा का पारंपरिक स्वागत किया और उनके आध्यात्मिक योगदान को सम्मानित किया। गुरूमा ने भगवान गणेश के चरणों में विशेष प्रार्थना अर्पित कर अपने अनुयायियों, समाज और पूरे विश्व के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

पूरे लाल बाग परिसर में इस दौरान मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और भक्ति का माहौल गूंज उठा। भक्तों का मानना है कि जॉय गुरूमा की उपस्थिति किसी भी स्थान की सकारात्मक ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देती है और उनके आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में नई ऊर्जा और खुशहाली का संचार होता है।

जॉय गुरूमा करिश्मा शेट्टी ने हमेशा यह संदेश दिया है कि सच्ची समृद्धि केवल भौतिक साधनों में नहीं, बल्कि विश्वास, आत्म-उपचार और सामूहिक प्रार्थना में छिपी होती है। उनका शिव संग परिवार लगातार लोगों को भक्ति और आस्था के मार्ग पर प्रेरित कर रहा है।

लाल बाग ट्रस्टी द्वारा किया गया यह सम्मान, जॉय गुरूमा की बढ़ती आध्यात्मिक पहचान और उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन का प्रतीक माना जा रहा है। भक्तों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा, जब भक्ति और आशीर्वाद का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मार्च 25, 2026 न्यूमरोलॉजी: अंक 9 वाले अमीर बनने वाले हैं या कंगाल?

25 मार्च 2026 का दैनिक अंक ज्योतिष: जन्मांक 1 से 9 वालों...

राशिफल आज 25 मार्च 2026 – जॉब, प्रमोशन, बोनस और निवेश पर आज की खास सलाह

आज का राशिफल 25 मार्च 2026: करियर, बिज़नेस और निवेश पर रहस्यमय...