Home झारखण्ड रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान की सफाई नहीं होने से बच्चों को खेलकूद में परेशानी
झारखण्डराज्य

रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान की सफाई नहीं होने से बच्चों को खेलकूद में परेशानी

Share
Share

कतरास । कतरास रेलवे इंस्टिट्यूट दुर्गा पूजा मैदान में भारी मात्रा में कचरा होने से रेल कर्मचारियों के बच्चों को खेलकूद में परेशानी हो रही हैं।ज्ञात हो कि दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा समिति द्वारा मैदान में दर्जनों दुकानें लगाई गई थीं।लेकिन, पूजा समाप्त होने के बाद दुकानदारों द्वारा मैदान में कचरा छोड़ दिया गया।जिसकी सफाई अभी तक नहीं हुई हैं।इस कारण मैदान में गंदगी फैला हुआ हैं।स्थानीय लोगों एवं रेल कर्मचारियों ने बताया कि मैदान की गंदगी के कारण बच्चों के खेलने पर असर पड़ ही रहा हैं।साथ ही आस – पास का वातावरण भी खराब हो रहा हैं। कचरे के कारण सामने से गुजरने वाली कई ट्रेनों और वाहनों को भी दिक्कत होती हैं।
रेल प्रशासन सदैव स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देती हैं।लेकिन, इस मामले में किसी भी संबंधित विभाग ने सफाई की कोई ठोस पहल नहीं की है। स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से मांग किया हैं कि मैदान की तत्काल सफाई हो और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles