Home क्राईम दुष्कर्म मामले में न्यायामूर्ति सह झालसा कार्यपालक ने लिया संज्ञान.
क्राईमझारखण्डराज्य

दुष्कर्म मामले में न्यायामूर्ति सह झालसा कार्यपालक ने लिया संज्ञान.

Share
Justice cum Jhalsa Executive took cognizance of the rape case.
Share

बुढ़मू दुष्कर्म मामले में न्यायामूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने लिया संज्ञान,दिये निर्देश

डालसा के द्वारा पीड़िता को लाभकारी योजनआों से जोड़ा जायेगा, पैनल अधिवक्ता भी मुहैया किया गया।

पीड़िता को पीड़ित मुआवजा दिलाने के लिए इन्क्वायरी जल्द ही पूरी कर मुआवजा मुहैया कराया जायेगा।

रांची : न्यायामूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर एवं झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना के आदेश पर न्यायायुक्त सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में डालसा सचिव राकेश रौशन ने बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता से दुष्कर्म मामले में एक एक टीम का गठन किया है। डालसा टीम में शामिल डिप्टी एलएडसी राजेश कुमार सिन्हा, सहायक एलएडीसी पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी बंधु उरांव, दीपक मुंडा, सिकन्दर मुंडा, सादिक आली, अनिल ठाकुर एवं काजल कुमारी सभी पीड़िता और पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए बुढ़म प्रखंड के हथनाई गांव पहुंचे एवं पीड़िता एवं उनके परिवारवालों से मिलकर बतचीत की।
पीड़िता को मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन लिया गया है, जिसकी इन्क्वायरी जल्द ही पूरी कर उन्हें मुआवजा मुहैया कराया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया है। डालसा की ओर से पीड़िता के केस के देखरेख के लिए निःशुल्क पैनल अधिवक्ता देने की प्रक्रिया पूरी की गयी एवं उन्हें इंदिरा आवास का लाभ दिलाने का भी कार्रवाई डालसा के द्वारा पूरी की जायेगी।
बातचीत के क्रम में यह पता चला कि पीड़िता के साथ उसी के गांव के रहनेवाले व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिवार में माता-पिता, एक भाई और तीन बहन है। पीड़िता कक्षा नौ तक की पढ़ाई की है। पीड़िता से पूछने पर बताया कि वह आगे की पढ़ाई करनी चाहती है। पीड़िता के पिता झारखण्ड राज्य के बाहर बिहार के बक्सर में काम करते है। बातचीत के क्रम में यह भी पता चला कि पीड़िता का इंदिरा आवास नहीं है और वह आगे अपना पढ़ाई जारी रखना चाहती है।
ज्ञात हो कि पीड़िता का मेडिकल चेक-अप कराने के लिए डालसा के पीएलवी रीशभ जयसवाल ने मदद पहुंचायी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...