Home झारखण्ड उपायुक्त ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए किया उत्साहवर्धन
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए किया उत्साहवर्धन

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आगामी सत्र 2026 में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए बाबूडीह स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू धनबाद में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला में सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला में सभी सरकारी एवं अल्पसंख्यक उच्च एवं प्लस टू स्तर के विद्यालय के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजवलन करके किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने चाईबासा एवं कोडरमा जिले में उनके द्वारा आरंभ किए गए रेल की परीक्षा एवं उससे हुए लाभ, जिसमें दोनों ही जिलों में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्राप्त बेहतर परिणाम से सबको अवगत कराया।

उन्होंने कहा इस प्रकार लगन पूर्वक कार्य करने से निश्चित ही परिणाम में सुधार होता है। यह भी कहा कि चाहे जिस स्तर पर भी प्रयास किया जाए, किंतु अंततः शिक्षक ही सफलता के आधार होते हैं और उनके द्वारा किए गए प्रयास या अध्यापन ही बेहतर रिजल्ट देता है। उन्होंने सभी को मिलकर ऐसा प्रयास करने और धनबाद जिले को रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, सिलेबस कवरेज, रिवीजन एवं रेमेडियल तथा प्रीवियस ईयर क्वेश्चन प्रैक्टिस करके लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने के लिए बताया।

कहा सभी बच्चों के लिए रिवीजन करना आवश्यक है। वहीं रेल परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की पहचान कर उनके लिए अलग से रिमेडियल क्लास करना भी जरूरी है। उन्होंने विगत वर्षों में जो प्रश्न आए हैं उनका निरंतर प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर, धनबाद प्रखंड से प्रखंड साधन सेवीगण भी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...