Home झारखण्ड वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली।
झारखण्डराज्य

वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली।

Share
The Deputy Commissioner played Holi with Abir-Gulaal and flowers with the elderly people.
Share

ओल्ड एज होम को विकसित कर बनेगा 88 बेड का आश्रम।

खुशी से खिल उठे वृद्ध जनों के चेहरे।

धनबाद (झारखंड) । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध जनों के साथ अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली। उपायुक्त ने सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं ओल्ड एज होम के वृद्ध जनों ने भी उपायुक्त को अबीर-गुलाल लगाकर, शुुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की पहली होली वृद्ध जनों के साथ खेली है। कहा कि राज्य सरकार को अनुरोध करने पर राज्य सरकार ने सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना तथा ओल्ड एज होम के संचालन के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। इस घषणा से सभी वृद्ध जनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

साथ ही कहा बरसात से पहले एक नया बिल्डिंग बनाने की शुरुआत की जाएगी। उपायुक्त ने आश्रम का अच्छे से संचालन करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, आश्रम के अध्यक्ष मो. नौशाद गद्धी, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सह-सचिव सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आश्रम के वृद्ध जन मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

फिल्म बॉर्डर पार सजनी हमार पांच भाषाओं में होगी रिलीज।

मुंबई : जयराजी फिल्म्स इंटरनेशनल एवं आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी व आर्या...

भोजपुरी फिल्म “कुंडली सास बहु की” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण,शूटिंग बहुत जल्द।

मुंबई । आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही...

सभी 46 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा – 2025 धनबाद...

“Breast Cancer Today Surgery & Beyond 2026”

सम्मेलन में 200 से अधिक सर्जन, ऑन्कोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, पीजी छात्र...