Home झारखण्ड जेएसएलपीएस योजना से लोन लेकर सबीना खातून ने शुरू की कॉस्मेटिक एंड श्रृंगार स्टोर।
झारखण्डराज्य

जेएसएलपीएस योजना से लोन लेकर सबीना खातून ने शुरू की कॉस्मेटिक एंड श्रृंगार स्टोर।

Share
Share

हंटरगंज (चतरा) । झारखंड सरकार की जेएसएलपीएस योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं।घर की कामकाजी महिलाएं अब स्वरोजगार भी कर रहीं हैं।चतरा जिला के हंटरगंज प्रखंड की नावाडीह निवासी सबीना खातून इसका एक प्रेरक उदाहरण हैं।उन्होंने झारखंड सरकार की जेएसएलपीएस योजना से 2 लाख लोन लेकर हंटरगंज बाजार औरुगेरुआ रोड में एक कॉस्मेटिक एंड श्रृंगार स्टोर दुकान की शुरुआत की।दुकान का उद्घाटन ग्राम पंचायत की उप मुखिया रौशनी प्रवीण के द्वारा किया गया।सबीना अन्य महिलाओं के लिए आज एक प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। सबीना ने बताया कि समूह से लोन लेकर दुकान शुरू की हूं। धीरे-धीरे दुकान की कमाई से लोन चुका दूंगी।उन्होंने आगे बताया कि जीएसएलपीएस महिलाओं के लिए वरदान हैं।महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर अपने जीवन में कुछ करने की चाहत को पूर्ण कार्बशक्ति हैं। उन्होंने हंटरगंज प्रखंड की सभी महिलाओं से अपील भी की हैं कि वे उनकी दुकान पर आए और सहयोग करें।उचित मूल्य पर कॉस्मेटिक और श्रृंगार की समान उपलब्ध हैं।
उद्घाटन के दौरान अकबर अंसारी, विपिन सिंह, मोहम्मद इम्तियाज आलम, मो. आसिफ अकबाल, मो. दानिश, मो. वसीर, मो. इरफान, सूफ़ी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...