Home झारखण्ड प्री बोर्ड परीक्षा : विद्यालयों में शत प्रतिशत छात्र रहे उपस्थित।
झारखण्डराज्य

प्री बोर्ड परीक्षा : विद्यालयों में शत प्रतिशत छात्र रहे उपस्थित।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करा कर इसका स्वागत किया है।

प्री बोर्ड परीक्षा में जिले के अधिकतर विद्यालयों में शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति दर्ज हो रही है। संबंधित प्रखंड एवं अंचल अधिकारी भी प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यालयों का भ्रमण कर छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तरीण होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

आयोजित परीक्षा में प्लस टू उच्च विद्यालय गोविंदपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टुंडी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोराडीह सहित अधिकतर‌ विद्यालयों में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

जबकि धनबाद प्राण जीवन एकेडमी में 332 में 329 छात्र उपस्थित हुए। श्रीमती छोटकी देवी गर्ल्स हाई स्कूल में 20 में 19, एस एस+ 2 हाई स्कूल बाघमारा में दसवीं में 243 में से 242 बच्चे उपस्थित हुए, वहीं बारहवीं के 84 में से 83 बच्चे उपस्थित हुए।

वहीं बीजीएस हाई स्कूल लोयाबाद में 181 में 176, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय भैरानावाटांड़ पूर्वी टुंडी में दसवीं के 139 बच्चों में से 138 तथा बारहवीं के 184 में से 178 बच्चे उपस्थित हुए। राजकीय कृत उच्च विद्यालय सालुकचपरा में 254 में से 252, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेनोगोरिया निरसा में 189 में से 185, राज प्लस टू उच्च विद्यालय झरिया में 176 में से 175 बच्चे उपस्थित हुए।

उल्लेखनीय है कि प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन बोर्ड परीक्षा की तरह ही किया जा रहा है। इससे छात्र बोर्ड परीक्षा के माहौल से परिचित हो रहे हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles