Home राज्य मैथन चेक पोस्ट पर भटके जापानी पर्यटक को धनबाद पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक।
राज्यझारखण्ड

मैथन चेक पोस्ट पर भटके जापानी पर्यटक को धनबाद पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक।

Share
Share

धनबाद । भारत भ्रमण पर आए जापान के एक पर्यटक के अपने दल से बिछड़ जाने के बाद धनबाद पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। यह घटना मैथन चेक पोस्ट के पास सामने आई, जहाँ विदेशी पर्यटक अकेले और परेशान हालत में मिला।

जानकारी के अनुसार, जापान के टोकियो निवासी हारुखी वतावनवे भारत यात्रा पर हैं और श्रीलंका के रास्ते भारत पहुंचे थे। वह बौद्ध धर्म से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थल बोधगया की यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान मैथन टोल प्लाजा के पास उनकी बस छूट गई, जिससे वे अपने समूह से बिछड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पर्यटक से मुलाकात की और उन्हें अपने साथ ओपी (पुलिस चौकी) लेकर आए। पुलिस ने उनसे बातचीत कर पूरी जानकारी जुटाई और उनके यात्रा दस्तावेजों की जांच कर पहचान सुनिश्चित की।

इसके बाद मैथन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बस के मालिक से संपर्क स्थापित किया। पुलिस के प्रयास से पर्यटक का सारा सामान बोधगया में सुरक्षित रखवा दिया गया। साथ ही, हारुखी वतावनवे के लिए दूसरी बस से बोधगया तक सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था की गई।

धनबाद पुलिस की तत्परता और सहयोग से भावुक हुए जापानी पर्यटक ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें लोगों और पुलिस से बेहद मददगार व्यवहार मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि धनबाद पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता देती है। भटके विदेशी पर्यटक को सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाकर पुलिस ने सेवा, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...