Home झारखण्ड खोरठा कवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाएगी
झारखण्डराज्य

खोरठा कवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाएगी

Share
Share

धनबाद । खोरठा के आदिकवि स्व. श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती 25 दिसम्बर गुरुवार को लोहारबरवा बरवाअड्डा में मनाई जाएगी।कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से निर्धारित हैं।उक्त जानकारी झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने दी।उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर लोहारबरवा में खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कवि सम्मेलन , पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाना हैं। खोरठा भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को श्रीनिवास पानुरी प्रबुद्ध सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
खोरठा भाषा की पहचान खोरठा के आदिकवि स्व. श्रीनिवास पानुरी की देन है, श्रीनिवास पानुरी ने अपने लेखनी से खोरठा साहित्य को समृद्ध किया एवं पहचान दिलाई।करोड़ों लोगों की मातृभाषा खोरठा के सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो होंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन मोहन तोरण,गणेश चौरसिया,महेंद्र प्रबुद्ध ,डॉ मुकुंद रविदास, उत्तम मुखर्जी, नारायण चंद्र मंडल ,अमन राठौर, खोरठा साहित्यकार संदीप कुमार महतो, महेंद्र कुमार दांगी,अशोक कुमार रजक, जीतन कुमार दास,पुनीत साव, नेटलाल यादव , नरसिंह पांडेय, भीम कुमार ,चितरंजन लुकाठी, प्रयाग महतो, युवा नेता रूपेश तिवारी, सौरभ तिवारी सहित कई खोरठा भाषा के गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...