Home क्राईम नक्सली आलोक यादव ने लातेहार पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

नक्सली आलोक यादव ने लातेहार पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Share
Share

लातेहार : झारखंड में सक्रिय नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर एवं एक लाख रुपये के इनामी नक्सली आलोक यादव ने शुक्रवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान उसने एक देसी कार्बाइन और चार गोलियां भी पुलिस को सौंपीं। आलोक यादव लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आलोक यादव ने एसपी कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस अवसर पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों के कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस संबंध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि जिले में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दबाव का परिणाम है कि पीएलएफआई का एरिया कमांडर आत्मसमर्पण के लिए आगे आया। उन्होंने कहा कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत हरसंभव सहयोग का आश्वासन मिलने पर आलोक यादव ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है।
एसपी ने जानकारी दी कि आलोक यादव के खिलाफ राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 35 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा है।
एसपी कुमार गौरव ने क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों से भी सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक पूरे क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे लेकर पुलिस और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्सलियों के पास आत्मसमर्पण का अवसर है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।
आत्मसमर्पण कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह, सीआरपीएफ के कमांडेंट यादराम बुनकर, द्वितीय कमान अधिकारी आरसी मिश्रा, डीएसपी अरविंद कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...