Home बिहार आयोजित जनता दरबार में 80 मामले सामने आए।
बिहारराज्य

आयोजित जनता दरबार में 80 मामले सामने आए।

Share
Share

जनता दरबार में सुनी गई आमजन की समस्याएँ, कई समस्याओं का हुआ तत्काल समाधान।

बेतिया। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में आमजन अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुँचे। वरीय पदाधिकारियों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयोजित जनता दरबार में 80 मामले सामने आए। इनमें से कई मामलों का समाधान अधिकारियों की पहल पर मौके पर ही कर दिया गया। वहीं, जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया और स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों का समाधान शीघ्र नियमानुसार किया जाए।

जनता दरबार में लोगों ने पारिवारिक, राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य सहित कई विभागों से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं। वरीय पदाधिकरियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान कराया और कुछ मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मासूम अंसारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित।

डिंडोरी ( मध्यप्रदेश ) : डिंडौरी जिले के अमरपुर में उस वक्त...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

धनबाद (झारखंड) : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं...