Home झारखण्ड चालकों को किया गया वाटर बोतल और टिफिन का वितरण
झारखण्डराज्य

चालकों को किया गया वाटर बोतल और टिफिन का वितरण

Share
Share

कतरास। सिजुआ क्षेत्र के दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल व पूर्वीता रमैया, रंजना सिंह, संचिता रॉय तथा नेहा दास के दिशानिर्देश में प्रज्ज्वला महिला समिति द्वारा सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समीप स्थित एमटी हॉस्टल में 16 निजी वाहन चालकों के बीच मिल्टन का पानी बोतल तथा टिफिन कैरियर का वितरण किया गया।सभी चालक सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में वाहन चलाने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर प्रज्ज्वला महिला समिति की अध्यक्षा शर्मिष्ठा चक्रवर्ती ने कहा कि हमारी समिति समाज के जरूरतमंद के सहयोग के लिए सदैव अग्रसर रहती हैं।समिति का उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय और समाज के अंतिम व्यक्ति को सहायता करना एवं लोगों में आत्मनिर्भरता और स्वालंबन की भावना को मजबूत करना है। ठंड में सामग्री पाकर सभी निजी वाहन चालकों ने महिला समिति की प्रशंसा की। मौके पर वाष्वती कुंडू, ज्योति रेखा, बबीता दास, कविता सिन्हा, नूतन जोशी, रेखा कुमार, रौशनी अंसारी सहित अन्य सदस्या मौजूद रहीं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...