Home झारखण्ड धनबाद को मिलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, 11 मार्च को होगा उद्घाटन।
झारखण्डराज्य

धनबाद को मिलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, 11 मार्च को होगा उद्घाटन।

Share
Dhanbad will get new Amrit Bharat train, inauguration will be on March 11.
Share

48 दिनों में धनबाद की झोली में तीन नई ट्रेन, इनमें से दो सीधी सेवा।

धनबाद : धनबाद से दक्षिण भारत को जोड़ने वाली बहुप्रतिक्षित अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन अब 11 मार्च को होगा। पहले एक मार्च को कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन मदुरई से प्रस्तावित था।
अब उद्घाटन समारोह तिरुचिरापल्ली स्टेशन पर होगा।
कोयंबटूर के बदले पोत्तनूर से धनबाद के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाएगी। नियमित ट्रेन भी धनबाद से पोत्तनूर के बीच ही चलेगी। पोत्तनूर कोयंबटूर शहर का वैकल्पिक स्टेशन है।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो फरवरी को धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत ट्रेन चलने की घोषणा की थी। उन्होंने तमिलनाडु के राज्यसभा सदस्य और सूचना प्रसारण एवं संसदीय मामले के राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन को पत्र भेज कर पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत समेत चार जोड़ी नई ट्रेनों को स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी है।

एक्सप्रेस बन कर चलेगी, दोनों ओर से नंबर जारी, रूट की घोषणा जल्द।

पहले इस ट्रेन को सुपरफास्ट के रूप में चलाने की योजना थी और उसी अनुसार नंबर भी प्रस्तावित था। अब एक्सप्रेस बन 16619 पोत्तनूर-धनबाद तथा 16620 धनबाद-पोत्तनूर नंबर के साथ चलेगी। धनबाद से गोमो, गया व डीडीयू या धनबाद, बोकारो व रांची होकर चलेगी, इसकी आधिकारिक घोषणा शीघ्र होगी।

48 दिनों में धनबाद की झोली में तीन नई ट्रेन, इनमें दो सीधी सेवा।

पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत के पटरी पर उतरने के साथ ही जनवरी से मार्च के दौरान 48 दिनों में धनबाद की झोली में तीन नई ट्रेनें मिल जाएंगी। इससे पहले 18 जनवरी को हावड़ा-आनंदविहार अमृत भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।
पिछले माह 24 फरवरी को रेलमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भोपाल-धनबाद के बीच नई ट्रेन का उद्घाटन किया था। इनमें धनबाद-भोपाल और धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत धनबाद से सीधी सेवा उपलब्ध कराएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...