Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया झारशिल्प का उद्घाटन।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया झारशिल्प का उद्घाटन।

Share
Share

बेलगड़िया में महिलाओं मिलेगा बाँस व जूट कला का प्रशिक्षण।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार को बेलगड़िया टाउनशिप के फेज 5 में झारशिल्प का उद्घाटनल दीप प्रज्वलन कर किया। यह एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन का एक्सटेंशन सेंटर है। यह बेलगड़िया टाउनशिप में महिलाओं के कौशल विकास एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस केंद्र में महिलाओं को बाँस और जूट कला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जिला प्रशासन, जेआरडीए तथा बीसीसीएल के सहयोग से प्रारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को पारंपरिक हस्तशिल्प के माध्यम से आजीविका के अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने बेलगड़िया में प्रस्तावित आगामी विकासात्मक पहलों की जानकारी दी। महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन की सीईओ डॉ. आकांक्षा सिन्हा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र की अवधारणा, उद्देश्य एवं महिलाओं के लिए इसके दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला।

वहीं प्रो. धीरज कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उत्पाद विकास तथा विपणन (मार्केटिंग) की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह केंद्र महिलाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि बाजार से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, विशिष्ट अतिथि सह आईआईटी आईएसएम के उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार, झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन के अलावा सैंकड़ों की संख्या में‌ स्थानीय महिला, स्वयं सहायता समूह की सदस्य एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...