Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : हाईवे किनारे लावारिश बैग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेशधर्म

बुलंदशहर : हाईवे किनारे लावारिश बैग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Share
Share

बुलंदशहर। जिले स्थित NH-91 किनारे रविवार को एक बंद पड़े बैग में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो  सकी है।

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एनएच-91  के पास स्थानीय लोगों को आज दोपहर संदिगध बैग दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की तो बैग में करीब 30 साल के एक युवक का शव मिला।

युवक के गले पर चोट के निशान थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गला दबाकर युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है।

रिपोर्ट- सत्यवीर सिंह

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...