Home झारखण्ड किसान के बेटा का बीएसएफ में हुआ चयन।
झारखण्डराज्य

किसान के बेटा का बीएसएफ में हुआ चयन।

Share
Farmer's son selected in BSF.
Share

ट्रेनिंग के लिए ग्रामीणों ने किया रवाना,गांव में गर्व की लहर।

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डाहा पंचायत अंतर्गत बिहिया गांव निवासी कृष्णा यादव का पुत्र विकास कुमार अपने सपनों को पंख देते हुए बीएसएफ प्रशिक्षण के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हुआ। उसके प्रस्थान के साथ ही पूरे गांव में गर्व और हर्ष का माहौल है। बताया जाता है कि युवक साधारण किसान परिवार से तालुक रखते हैं। सीमित संसाधनों के बीच रहकर भी उन्होंने बचपन से देश सेवा बीएसएफ का सपना संयोगा था। इसी जुनून और कड़ी मेहनत ने उसे मुकाम तक पहुंचाया है। विकास के रवाना होते ही एक ओर जहां बेटे की नई सफर की खुशी झलक रही थी।वहीं भावुकता भी साफ दिखी। पिता ने कहा कि बेटा जब देश के लिए कदम बढ़ा रहा है तो इससे बड़ा गर्व किसी पिता के लिए और क्या हो सकता है। ग्रामीणों ने भी विकास को शुभकामाएं देते हुए उसे देश का सच्चा सपूत बताया। इस दौरान डाहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार, बिमलेश कुमार और जीरो टू सक्सेस एकेडमी हंटरगंज के संचालक सह प्रशिक्षक दीपक कुमार ने विकास को फूलों की वर्षा, गुलाल लगाकर और फूलमाला पहनाकर उसे सीमा सुरक्षा बल के लिए जम्मू काश्मीर रवाना किया। ट्रेनिंग के लिए रवाना होते समय परिजनों और प्रशिक्षक दीपक कुमार ने उसकी सलामती और सफलता के लिए दुआएं भी की। वही विकास ने असफल हुए साथियों को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी चीज का जुनून हो तो कुछ भी असंभव नहीं, बस हौसला बुलंद होना चाहिए। मेहनत जारी रखें,आपकी सफलता एक ना एक दिन कदम जरूर चूमेगी। इस दौरान गांव में वंदे मातरम,भारत माता की जय और जय हिंद के जयघोष से पूरा गांव गूंजा। खुशी से माता- पिता भी भावुक हो गए। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध कब्जा व कनेक्शन के विरोध में एक दिवसीय धरना।

धनबाद । हरिणा बागान कॉलोनी बाघमारा के बीसीसीएल आवासों पर अवैध कब्जा...

झामुमो महानगर समिति ने उप महापौर एवं पार्टी समर्थित वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित।

धनबाद । झामुमो महानगर समिति धनबाद के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह...

रांची में नकली शराब के साथ माफिया गिरफ्तार।

रांची । राजधानी रांची में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई...