Home Breaking News Top News पालघर में जलाकर मारे गए नौसैनिक की जनवरी में हुई थी सगाई, अप्रैल में होने वाली थी शादी
Top Newsमहाराष्ट्र

पालघर में जलाकर मारे गए नौसैनिक की जनवरी में हुई थी सगाई, अप्रैल में होने वाली थी शादी

Share
Share

चेन्नई में अगवा किए जाने के बाद पालघर (महाराष्ट्र) में अपहरणकर्ताओं द्वारा जलाकर मारे गए 27-वर्षीय नौसैनिक सूरज कुमार दुबे के परिवार ने बताया है कि उनकी 15 जनवरी को सगाई हुई थी और अप्रैल में शादी होने वाली थी। सूरज के भाई नीरज ने कहा कि मैं इस बर्बरता के पीछे की वजह अब भी नहीं समझ पा रहा हूं।

बता दें कि महाराष्‍ट्र के पालघर में भारतीय नौ सेना के एक जवान को जिंदा जला दिया गया है। नौसेना जवान सूरज कुमार दूबे से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी। उसे चेन्‍नई से अगवा किया गया था। फिरौती की मांग पूरी नहीं करने पर नौसैनिक सूरज कुमार दुबे को महाराष्ट्र के पालघर के वीवाजी के जंगलों में अपराधियों द्वारा जिंदा जला दिया गया। उनके शरीर में आग लगा दिए जाने के बाद वे बुरी तरह घायल हो गए। चेन्नई हवाई अड्डे के पास से उनका अपहरण कर लिया गया था। नौ सेना का जवान झारखंड के पलामू का रहने वाला था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...