Home Breaking News Top News पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों के लिए सभी पार्टी जोरो शोरो से तैयार,जाने ममता की सियासी रणनिती
Top Newsपश्चिम बंगालराज्यराष्ट्रीय न्यूज

पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों के लिए सभी पार्टी जोरो शोरो से तैयार,जाने ममता की सियासी रणनिती

Share
Share

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव से ठीक पहले गरीब लोगों के लिए पांच रुपए की थाली का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि बंगाल के चुनावी समर में जीत हासिल करने के लिए यह कदम उठाया गया है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐन चुनाव से ठीक पहले बांटी जाने वाली इस प्रकार की रेवड़ियां सियासी फायदा नहीं दे पाती हैं।

यह पहला मौका नहीं है, जब चुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने यह फॉर्मूला अपनाया हो। राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक में भी ऐसे फॉर्मूले अपनाए गए हैं। तमिलनाडु में ऐसे मामले सबसे ज्यादा हैं। देखा जाए तो तमिलनाडु से साठ के दशक में इसकी शुरुआत हुई थी, जब 60 के दशक में मुख्यमंत्री सी अन्नादुरई ने चावल और एमजी रामचंद्रन ने धोती और सैंडल देने का ऐलान किया था। बाद में द्रमुक एव अन्नाद्रमुक में यह परंपरा मुफ्त टीवी और स्मार्टफोन तक जा पहुंची।

विशेषज्ञों के अनुसार हो सकता है कि मुफ्त या रियायती सुविधाएं देने वाले किसी दल को जीत मिल गई हो, लेकिन यह जीत का संपूर्ण आधार नहीं हो सकता है। हां, एक-दो फीसदी वोट जरूर बढ़ा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आकस्मिक निधन की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी पहुंचे सीधाबाद।

धनबाद । सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी तोपचांची प्रखंड के ब्राह्मणडीहा‌ पंचायत अंतर्गत...

होली मिलन समारोह : राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया का रंग महोत्सव।

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के राजनगर की ग्राम पंचायत टिकरी के...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...

बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झरिया मास्टर...