गिरिडीह। केंद्र सरकार के MMDR (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन बिल के विरोध और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ संभावित पुतला दहन की सूचना को लेकर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गिरिडीह में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला पार्टी कार्यालय से पैदल प्रतिवाद मार्च निकाला, जो बस स्टैंड होते हुए टावर चौक पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
MMDR संशोधन बिल को बताया ‘काला कानून’
प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं ने संशोधन बिल को अविलंब वापस लेने की मांग की। जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने इस बिल को ‘काला कानून’ करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी इसके खिलाफ लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी।
छात्र आंदोलन के नाम पर साजिश का आरोप
झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को सूचना मिली है कि कुछ तत्व छात्र आंदोलन के नाम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की फिराक में हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार के मंत्रियों के खिलाफ भ्रामक नैरेटिव फैलाया जा रहा है। उन्होंने दोटूक चेतावनी दी कि पार्टी अपने नेताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी और किसी भी अमर्यादित प्रयास का संवैधानिक दायरे में रहकर कड़ा जवाब दिया जाएगा।
प्रदर्शन में ये प्रमुख नेता रहे शामिल
इस प्रतिवाद मार्च में जिला महासचिव महालाल सोरेन, शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, उप महापौर सुमित कुमार, रॉकी सिंह, अजीत कुमार पप्पू, दिलीप रजक, मुकेश केसरी, भरत यादव, दारा हाजरा, बबली मरांडी, प्रमिला कुमारी और प्रीति भास्कर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। झामुमो ने साफ किया है कि केंद्र की नीतियों और भ्रामक अभियानों के खिलाफ उसका विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
- Giridih News Today
- Hemant Soren news
- Jharkhand Mukti Morcha
- Jharkhand News Latest
- JMM Dharna Giridih
- JMM Giridih News
- JMM Protest Giridih
- JMM प्रतिवाद मार्च
- MMDR Amendment Bill
- MMDR Bill Kala Kanoon
- MMDR Bill Protest Giridih
- MMDR संशोधन बिल
- Sanjay Singh JMM
- Tower Chowk Giridih
- गिरिडीह टावर चौक
- गिरिडीह लेटेस्ट न्यूज
- झामुमो गिरिडीह न्यूज
- झामुमो प्रदर्शन गिरिडीह
- झारखंड समाचार
- संजय सिंह झामुमो
- हेमंत सोरेन
Leave a comment