Home Aaryaa News भोजपुरी फिल्म “वर्दी वाली बहु” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण,शूटिंग बहुत जल्द।
Aaryaa Newsमनोरंजनमुंबईराज्य

भोजपुरी फिल्म “वर्दी वाली बहु” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण,शूटिंग बहुत जल्द।

Share
Pre-production of Bhojpuri film "Vardi Wali Bahu" completed, shooting very soon.
Share

मुंबई । आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म “वर्दी वाली बहु” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण हो चुका हैं।जबकि,शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जायेगी।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दिया गया।
उन्होंने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए बहुत जल्द एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया जाना हैं।जिसकी शुरुआत “वर्दी वाली बहु” से होगी।यह एक पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फिल्म होगी।जिसमें एक्शन,कॉमेडी,रोमांस,फैमिली ड्रामा भरपूर होगा।
दुर्गेश सिंह ने आगे बताया कि फिल्म के कई कलाकार चयनित हैं।जबकि,कई का चयन जारी हैं।इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित एवं लोकप्रिय अभिनेता – अभिनेत्री भी नज़र आयेंगे।
इस फिल्म के निर्माता आर्या डिजिटल,निर्देशक चंदन सिंह एवं लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं।ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।इसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में रिलीज हैं।जिसे घर बैठे दर्शक मोबाइल अथवा स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांग जनों के लिए 10 अप्रैल से प्रखंडों में लगेगा विशेष आधार शिविर।

दिव्यांग प्रमाण पत्र भी माना जाएगा वैध डोक्युमेंट। धनबाद । उपायुक्त सह...

जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

अपर समाहर्ता ने ट्रेनर्स को अच्छे से प्रशिक्षण लेने का दिया निर्देश।...

उपायुक्त ने लेखा परीक्षा के प्रशिक्षकों को किया सम्मानित।

57% परिणाम के साथ पूरे झारखंड में धनबाद रहा अव्वल। मई में...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर...