Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।
उत्तर प्रदेशराज्य

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

Share
Demonstration of Kisan Sena in Aligarh demanding implementation of NCERT curriculum.
Share

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना राष्ट्रीय (अ) ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सेना के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मोहम्मद शमी ने किया। इस दौरान उन्होंने निजी स्कूल संचालकों पर अवैध धन वसूली का आरोप लगाया और “शिक्षा माफिया मुर्दाबाद” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू होने से छात्रों और अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो वे डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

यह प्रदर्शन थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...