Home Breaking News कल्याण सिंह की हालत स्थिर,अभी भी उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूज

कल्याण सिंह की हालत स्थिर,अभी भी उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है

Share
Share

एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। शनिवार सुबह संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमन ने बताया कि उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण ही अभी भी उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है। उनकी हर पल मानीटरिंग के लिए कई विभागों की टीम काम कर रही है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads2]

बता दें कि कल्याण सिंह को गंभीर हालत में चार जुलाई को संस्थान के सीसीएम में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ, लेकिन 17 जुलाई को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया। स्थिति और अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। प्रो धीमन ने बताया कि उनके सभी पैरामीटर की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। सीसीएम कार्डियोलॉजी नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए है। तबीयत में सुधार न होने से परिवार समेत डॉक्टर भी चिंतित हैं। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवारीजन मौजूद हैं।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads4]

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को तीन जुलाई के देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद चार जुलाई की शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया। उनको पीजीआइ के सीसीएम (क्रिटिकल केयर मेडिसिन) डिपार्टमेंट के आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती किया गया है। कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। तीन बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जा चुके हैं और उनके इलाज की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

[ads1]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

9 मार्च को पीएमएनएएम अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन।

धनबाद । झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग...

बाल विवाह कानून-2006 में हैं सजा का प्रावधान : डालसा

खेरबेड़ा गांव में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम। पीएलवी शंकर महतो ने दी...

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से मिले मुख्तार आलम.

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से मिले मुख्तार...

उपायुक्त से मिले श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के सदस्य।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी से मिले श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के सदस्य। आगामी...