Home Breaking News दीपावली पर्व पर गणेश लक्ष्‍मी जी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्‍यान
Breaking NewsTop Newsराष्ट्रीय न्यूज

दीपावली पर्व पर गणेश लक्ष्‍मी जी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

Share
Share

कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली पर्व मनाया जाता है, इस बार दीपावली का पर्व 4 नवंबर दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है और घर आंगन को रंग बिरंगी रंगोली से सजाकर मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। घर की दीवारों को लाइट और रौशनी से सजाया जाता है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी मूर्तियों को खरीदते वक्‍त कुछ बातों का ध्‍यान रखना आवश्‍यक है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाने का विधान है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर की है, और इसी दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां भी खरीदी जाती है। लेकिन मूर्ति की खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्यान देना आवश्यक है। ऐसा करने से पूजन सफल होता है, और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। ज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसूत का कहना है कि दीपावली पूजन के लिए धनतेरस के दिन ही माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए। इसके साथ ही  इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि दोनों मूर्तियां अलग अलग न होकर संयुक्त रूप से एक साथ होनी चाहिए।इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें की मूर्तियां बैठी हुई मुद्रा में ही हो। खड़ी मुद्रा में मूर्तियां उग्र स्वभाव की और विनाशक मानी जाती है। गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रहे कि उनकी सूंड बाई ओर हो और उनका वाहन चूहा भी मूर्ति में अवश्य बना हो। मान्यता है कि भगवान गणेश की उसी मूर्ति की पूजा करें जिस मूर्ति के हाथ में मोदक हो। यह समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...