Home Breaking News मायावती का सपा पर हमला, छोटे दलों से गठबंधन को बताया अखिलेश यादव की महालाचारी
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मायावती का सपा पर हमला, छोटे दलों से गठबंधन को बताया अखिलेश यादव की महालाचारी

Share
Share

लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने वाली बहुजन समाज पार्टी का अब उससे बुरी तरह से मोहभंग हो गया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बीते दो वर्ष से लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को भी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। सिलसिलेवार दो ट्वीट में मायावती ने समाजवादी पार्टी के विधानसभा चुनाव 2022 में छोटे दलों से गठबंधन को पार्टी की महालाचारी बताया है। इंटरनेट मीडिया पर बेहद एक्टिव मायावती लगातार ट्विटर पर भाजपा, कांग्रेस तथा सपा पर हमला बोलती रहती हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर उतरने वाली मायावती ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में अकेले ही विधानसभा चुनाव लडऩे का एलान किया है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद गंभीर मायावती के हमले के फोकस पर इन दिनों समाजवादी पार्टी की अधिक है।

मायावती ने शुक्रवार को अपने निशाने पर समाजवादी पार्टी को रखा है। मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की घोर स्वार्थी, संकीर्ण व खासकर दलित विरोधी सोच एवं कार्यशैली आदि के कड़वे अनुभवों तथा इसकी भुक्तभोगी होने के कारण देश की अधिकतर बड़ी व प्रमुख पाॢटयां चुनाव में इनसे किनारा करना ही ज्यादा बेहतर समझती हैं। यह तो सर्वविदित है।

मायावती ने कहा कि इसी कारण उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा के आमचुनाव अब यह पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी के साथ नहीं बल्कि छोटी पार्टियों के गठबंधन के सहारे ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बड़े दलों का भरोसा तोडऩे वाली समाजवादी पार्टी का ऐसा कहना व करना महालाचारी नहीं है तो और क्या है।  `

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

टुंडी के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिक्षक राजेंद्र तिवारी का निधन।

मुखिया बसंत नारायण तिवारी के बड़े भाई थे राजेन्द्र तिवारी। धनबाद ।...

गर्मी से पहले जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।

मॉनिटरिंग के लिए बनाया जाएगा वॉर रूम। धनबाद । उपायुक्त सह जिला...