Home Breaking News सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा – विधानमंडल का मानसून सत्र सत्र शुरु हो रहा है,जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा – विधानमंडल का मानसून सत्र सत्र शुरु हो रहा है,जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी

Share
Share

समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के शोर शराबे के बीच में उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही मंगलवार को शुरू हो गई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के वीआइपी पोर्टिको के गेट नम्बर आठ के पास मीडिया को संबोधित किया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से विधानमंडल का मानसून सत्र सत्र शुरु हो रहा है। इसमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सदन मे सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। मुझे विश्वास है कि सभी सदस्य सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्यवाही में भाग लेंगे।

[ads2]

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी का दायित्य है कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सदन में चर्चा करें। उनके निदान के बारे में अपनी राय दें और सरकार उनको दूर करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सदन में हंगामा करने से किसी भी समस्या का हल नहीं निकलेगा। सिर्फ समय खराब होगा और सदन निर्धारित समय पर स्थगित हो जाएगा।सदन में बुधवार को योगी आदित्यनाथ सरकार दोपहर 12:30 बजे अनुपूरक बजट पेश करेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए पहला अनुपूरक बजट विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश करेगी। इस बजट पर गुरुवार को चर्चा होगी। चुनावी साल में अनुपूरक बजट के जरिए सरकार विभिन्न वर्गों को साधने के साथ भाजपा के संकल्प पत्र के अधूरे वादों को भी पूरा करने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों और निराश्रित महिलाओं की देखभाल के लिए भी धनराशि का इंतजाम करेगी। सरकार की तरफ से अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भी अनुपूरक बजट में धन आवंटन किया जा सकता है। 

[ads1]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को दिलाई शपथ। धनबाद ।...

उपायुक्त ने मेयर व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

मेयर ने नवनिर्वाचित उप महापौर अरुण कुमार चौहान को दिलाई शपथ। धनबाद...

उपायुक्त व एसएसपी ने धनबाद पुलिस को मिले आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत होगी कानून – व्यवस्था। धनबाद...

विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण।

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय व्यवस्था सुधारने पर हुआ प्रशिक्षण। नो...