Home Breaking News कोलकाता के बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दमकल के 15 इंजन आग बुझाने में जुटे
Breaking NewsTop Newsपश्चिम बंगाल

कोलकाता के बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दमकल के 15 इंजन आग बुझाने में जुटे

Share
Share

नई दिल्ली। कोलकाता के स्ट्रांड रोड स्थित न्यू कोलाघाट बिल्डिंग के 13वें माले पर सोमवार शाम भयावह आग लग गई। दमकल के 15 इंजन आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक लैडर भी लाया गया है। इमारत में किसी के फंसे होने की खबर नहीं है। उक्त इमारत में पूर्व व दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्यालय हैं और भूतल पर रेलवे का कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण केंद्र है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम के करीब 6.10 बजे आग लगी, जिससे इमारत में अफरातफरी मच गई। इमारत को तुरंत खाली कराया गया। एहतियातन आसपास की कई इमारतों को भी खाली कराया गया है। स्ट्रांड रोड को भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 13वें तल्ले में स्थित दो कमरों में आग लगी है, जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है। खबर पाकर अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसपर काबू पा लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यूनियन बजट 2026 पर ममता का तीखा हमला: “बंगाल को एक पैसा भी नहीं, झूठ का पुलिंदा!”

ममता बनर्जी ने यूनियन बजट 2026-27 को ‘दिशाहीन, दृष्टिहीन, एंटी-पीपल’ बताया। बंगाल...

मोमो फैक्टरी में किसका पैसा? अमित शाह ने ममता पर हमला बोला कोलकाता आग के बाद

कोलकाता आनंदापुर वेयरहाउस आग: 25 मौतें, 20+ लापता। वाह! मोमो गोदाम प्रभावित,...

मां असुरक्षित, माटी घुसपैठिए, मानुष सिंडिकेट का शिकार: अमित शाह ने ममता को कैसे घेरा?

नॉर्थ 24 परगना BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह ने ममता बनर्जी...