Home Breaking News PM मोदी, राष्ट्रपति ने CWG 2022 में पदक जीतने वाले दीपक पुनिया,दिव्या काकरान, मोहित ग्रेवाल को बधाई दी
Breaking Newsराष्ट्रीय न्यूजस्पोर्ट्स

PM मोदी, राष्ट्रपति ने CWG 2022 में पदक जीतने वाले दीपक पुनिया,दिव्या काकरान, मोहित ग्रेवाल को बधाई दी

Share
Share

DESK : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहलवान दीपक पुनिया, दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से देश को बहुत खुशी मिली और उसका गौरव बढ़ा।

[ads1]

मुर्मू ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर युवा पहलवान दीपक पूनिया को बधाई। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक रवैया देखने लायक था। आप ने भारत को बहुत खुशी दी और उसका गौरव बढ़ाया

 

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूनिया ने शुक्रवार को पुरुषों के 86 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि दिव्या काकरान को राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। आपके दृढ़ निश्चय और फुर्ती से भारत को जीत मिली।

आप जैसे युवा पहलवान भारतीय खेलों का भविष्य हैं।  काकरान ने महिलाओं के 68 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। मुर्मू ने कहा कि एक अन्य प्रतिभाशाली युवा पहलवान मोहित ग्रेवाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। आपने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कई चुनौतियों को पार किया। देश को आप से और अधिक उपलब्धियों की उम्मीद है।’ ग्रेवाल ने पुरुषों के 125 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

T20 वर्ल्ड कप: पीएम बोले – जहाँ जाते हैं भारतीय, गौरव बढ़ाते हैं

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने T20 वर्ल्ड कप 2026...

T20 WC: सूर्यकुमार बोले- पावरप्ले ठीक चल रहा, संजू के लिए तिलक ड्रॉप नहीं

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 से पहले सूर्यकुमार यादव ने संजू...

CSK के लिए धोनी उपलब्ध, पर सीमित रोल – संजू सैमसन के आने से बदलाव

एमएस धोनी IPL 2026 के लिए CSK उपलब्ध हैं लेकिन सभी मैच...