Home Breaking News कड़ाके की ठंड में बिना किसी तय कार्यक्रम के पीएम मोदी पहुंचे रकाबगंज गुरुद्वारा, गुरु तेज बहादुर को दी श्रद्धांजलि
Breaking NewsTop Newsदिल्लीराष्ट्रीय न्यूज

कड़ाके की ठंड में बिना किसी तय कार्यक्रम के पीएम मोदी पहुंचे रकाबगंज गुरुद्वारा, गुरु तेज बहादुर को दी श्रद्धांजलि

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह दिल्ली स्थित रकाबगंज गुरुद्वारा पहुंचे। जहां पर पीएम मोदी ने गुरू तेग बहादुर को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि पीएम का ये कार्यक्रम अचनाक तय हुआ था। पीएम मोदी ने गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका और गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि दी।

Image

सुबह की कड़ाके की ठंड में पीएम मोदी ने किसी समान्य व्यक्ति की तरह ही गुरुद्वार पहुंचे और मत्था टेका। बता दें कि पीएम जब गुरुद्वारा पहुंचे तो यहां कोई विशेष पुलिस बंदोबस्त नहीं था और न ही किसी तरह का ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। वहीं पीएम के गुरुद्वारा आने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई। दिल्ली पुलिस के कई बड़े आला-अधिकारी मौजूद रहे।

ImageImage

बता दें कि सिख समुदाय के लोग आज शहीद दिवस मना रहे हैं। लोग गुरु तेग बहादुर जी को याद कर रहे हैं। गुरुद्वारों में श्रद्धालु जा रहे हैं और तेग बहादुर जी को याद कर रहे हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रकाबगंज के दौरे की तस्वीरें जारी की है। इसके अलावा उन्होंने गुरुमुखी भाषा में संदेश भी दिया है।

 

 

रकाबगंज गुरुद्वारे के दौरे की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह मैंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में प्रार्थना की, जहां श्री गुरु तेगबहादुर जी के पवित्र शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। मैं बेहद खुश महसूस कर रहा हूं, दुनिया के लाखों लोगों की तरह मैं भी श्री गुरु तेगबहादुर जी के करुणा से प्रभावित और प्रेरित हूं।

Image

गुरु तेग बहादुर जी का जीवन साहस और करुणा का प्रतीक: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर पंजाबी में सिख गुरु को अपनी श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन साहस और करुणा का प्रतीक है। उनकी शहीदी दिवस पर, मैं महान श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन करता हूं और एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के लिए उनके दृष्टिकोण को याद करता हूं।

Image

सीएम केजरीवाल ने भी दी श्रद्धांजलि

इससे पहले शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर गुरु तेग बहादुर साहिब जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन’। केजरीवाल ने ट्वीटर पर पंजाबी और हिंदी दोनों भाषाओं में लिखकर गुरु तेग बहादुर साहिब जी को नमन किया।

दिल्ली में शहीद हुए थे गुरु तेग बहादुर जी

बता दें कि पंजाबी समुदाय आज गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मना रहा है। 10 सिख गुरुओं में से नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म 1621 में हुआ था और 1675 में वह दिल्ली में शहीद हुए थे।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...