Home Breaking News सारण सीट पर वोटिंग के दौरान किसने मचाया हंगामा
Breaking NewsTop News

सारण सीट पर वोटिंग के दौरान किसने मचाया हंगामा

Share
Share

भारत में राजनीति के लिए दिवानगी इस कदर है की सर्मथ अपने पसंदीदा नेता या पार्टी के लिए जान देने लेने तक के लिए उतारू हो जाते है जिसकी एक झलक पांचवे चरण की वोटींग के दौरान बिहार की सारण सीट पर देखने को मिली वही सारण सीट जहां से लालू यादव की बेटी रोहिणी चुनावी मैदान में है 20 मई को वोटिंग के दौरान छपरा के भिखारी ठाकुर चौक इलाके में आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य भी पहुंची थीं इस दौरान भी बवाल हुआ था

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोहिणी आचार्य ने बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के साथ गलत बर्ताव किया था, उनके साथ समर्थक भी थे. रोहिणी आचार्य को आक्रोशित भीड़ को देखते हुए वहां से निकलना पड़ा था 21 मई को विवाद और बढ़ गया. दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई. बीजेपी और आरजेडी के सर्मथक ऐसे भीड़े की 3 को गोली लगी और एक को अपनी जान गवानी पड़ी दो अभी गंभीर रूप से घायल है

जबकि छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. मौके पर SP और DM कैंप कर रहे हैं. साथ ही दो दिनों के लिए सारण में इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है. इस पूरी घटना में पुलिस ने बीजेपी के एक नेता को हिरासत में लिया है. बीजेपी नेता का नाम रमाकांत सिंह सोलंकी बताया जा रहा है.

वह बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं. लोगों की मांग है कि इन्हें गिरफ्तार किया जाए. इसको लेकर वो लोग हंगामा कर रहे हैं. घटना के पीछे रमाकांत सोलंकी को ही जिम्मेदारी बताया जा रहा हैलेकिन अब छपरा में हुई घटना पर रोहिणी आचार्य ने कहा कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ. बीजेपी के गुंडों ने ये किया है और हमारे तीन कार्यकर्ताओं को गोली मारी गई है. इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग हुई थी. जिनमें सारण के अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर शामिल हैं. इस चरण के दौरान बिहार में कुल 52.93% वोटिंग हुई.

सारण लोकसभा सीट से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से हो रहा है. राजीव प्रताप रूडी यहां से 2 बार सांसद चुने गए हैं. राजीव प्रताप रूड़ी ने राबड़ी देवी और लालू यादव की समधी चंद्रिका राय को हराया है. सारण सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के लालू यादव भी 4 बार चुनाव जीत चुके हैं. रोहिणी आचार्य पेशे से डॉक्टर हैं

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...