Home क्राईम साइबर ठगी के पैसों से जेवर की खरीददारी,पुलिस ने किया गिरफ्तार।
क्राईमझारखण्डराज्य

साइबर ठगी के पैसों से जेवर की खरीददारी,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Share
Asansol police arrested a young man who was buying jewelery with cyber fraud money.
Share

साइबर ठगी के पैसों से जेवर की खरीददारी कर रहें युवक को आसनसोल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

धनबाद : धनबाद में साइबर अपराध से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ हैं।पश्चिम बंगाल की आसनसोल पुलिस ने साइबर ठगी के पैसों से सोने और हीरे के जेवर खरीदने वाले एक युवक को सरायढेला इलाके से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी टुंडी के मैरानवाटांड निवासी विश्वजीत कुमार दास के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने के काम में शामिल था।

आसनसोल पुलिस को मिले थे ठोस सबूत।

आसनसोल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि विश्वजीत कुमार दास के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।जांच में सामने आया कि पश्चिम बंगाल में सक्रिय साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। इसके बाद उन पैसों को सुरक्षित तरीके से खर्च करने के लिए आरोपी जैसे लोगों की मदद ली जाती थी।

ठगी के पैसों से खरीदता था महंगे जेवर।

पुलिस के अनुसार विश्वजीत कुमार दास का मुख्य काम साइबर ठगी से आये पैसों को जूलरी दुकानों में खर्च करना था।वह अलग-अलग शहरों की जूलरी दुकानों में जाकर सोने और हीरे के महंगे जेवर खरीदता था। इससे ठगी के पैसों को ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था।पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले आसनसोल की एक ज्वैलरी दुकान से भी जेवर की खरीदारी की थी।

पहले भी पुलिस के हाथ से बच निकला था आरोपी।

आसनसोल की ज्वैलरी दुकान से खरीदारी के दौरान पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिल गयी थी।हालांकि तब तक वह मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी और उसके संभावित ठिकानों की तलाश कर रही थी।

सरायढेला में खरीदारी के दौरान पकड़ा गया।

गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी धनबाद के सरायढेला इलाके की एक जूलरी दुकान में जेवर खरीदने पहुंचा है। सूचना मिलते ही आसनसोल पुलिस की टीम सरायढेला पहुंची और स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही है पूरे नेटवर्क की जांच।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुट गयी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा।

धनबाद । जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना)...

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

धनबाद : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम...

राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग।

धनबाद । राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित रामजी गोप उर्फ धर्मा को आपदा...

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...